लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स
मैनड्रैकलिनक्स
सर्वर व डेस्कटॉप दोनों के लिए उपयोग-में-सहज एक मित्रवत लिनक्स संचालन तंत्र, जो कि सम्पूर्ण विश्व में अनेकों भाषाओं में उपलब्ध है ।
मैनड्रैकलिनक्स द्वारा 'लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स' के उपयोग के अनुभवों को साझा करने हेतु कटिबद्ध एक वेब-स्थल

|| लिनक्स का उपयोग करें ||
मुख्य पॄष्ट
How-to see this Site in Hindi?
This page in English | This site in English

लिनक्स का उपयोग करें

लिनक्स एक मुक्त स्रोत निःशुल्क संचालन तंत्र है जिसका आरम्भ में Linux Torvalds द्वारा विकास किया गया था और तदौपरान्त इन्टरनेट पर मुक्तरूप से उपलब्ध इन्टरनेट समूदाय द्वारा किया जा रहा है। सर्वरों, कार्यकेन्द्रों तथा घरेलू कम्प्यूटरों पर स्थापित वाणिज्य संचालन तंत्रों को लिनक्स प्रभावशाली रूप से प्रतिस्थापित कर सकता है ।

लिनक्स का एक सर्वर संचालन तंत्र की भांति निम्न में उपयोग किया जा रहा है:
  • बहु-उपयोगकर्ता विकास वातावरणों में
  • इन्टरनेट सेवा प्रदाताओं द्वारा
  • इन्टरनेट ब्राउजिंग केन्द्रों में प्रोक्सी सर्वरों की भांति
  • विद्यालयों में, तकनीकी संस्थानों में तथा सॉफ़्टवेयर प्रशिक्षण केन्द्रों में

लिनक्स का एक कार्यकेन्द्र संचालन तंत्र की भांति निम्न में उपयोग किया जा रहा है
  • क्लाइंटो जैसे बहूउपयोगकर्ता वातावरणों में, डिस्कविहीन नोडों में, डेस्कटापों में
  • घरेलु कम्प्यूटरों में इन्टरनेट पहुँच, ई-मेल, बात-चीत, वर्डप्रोसेसिंग, प्रोग्रामिंग, ई-लर्निंग, खेलों, मनोरंजन, संगीत, विडियो, इत्यादि के लिए
  • ब्राउजिंग केन्द्रों में इन्टरनेट ब्राउजिंग (मौजिल्ला, ओपरा का उपयोग करते हुए), ई-मेल, याहू संदेशवाहक, आईसीक्यू, आईआरसी, एफ़टीपी इत्यादि के लिए

ऑफ़िस स्वचालितकरण, आरडीबीएमएस, कैड, नेटवर्क सेवायें, विकास टूल, संदेशवहन व संवाद, ई-वाणिज्य व वेब प्रकाशन, मनोरंजन व खेलों के क्षेत्र में लिनक्स संचालन तंत्र के लिए असंख्य मुक्त स्रोत / निःशुल्क सॉफ़्टवेयर कार्यक्रम उपलब्ध है ।

सॉफ़्टवेयर की चोरी को रोकें !

वाणिज्य सॉफ़्टवेयरों का बिना अधिकार-पत्र के उपयोग सॉफ़्टवेयर की चोरी है और बौद्धिक सम्पदा को लूटने के समान है । सॉफ़्टवेयर की चोरी एक गम्भीर अपराध है और कानून के तहत दण्डनीय है ।

मुक्त स्रोत / निःशुल्क सॉफ़्टवेयर का उपयोग धन की बचत और सॉफ़्टवेयर की चोरी को कम कर सकता है, जहाँ यह वाणिज्य सॉफ़्टवेयरों को प्रतिस्थापित कर सकता है ।



जन-सूचना हेतु व जन-हित में जारी:

G.T.Enterprises, दूरभाष.: +91 080-6606093, 6606650 ई-मेल: sales@gtcdrom.com
Linux Learing Centre, दूरभाष: 080-6528538 ई-मेल: linux@vsnl.net

लिनक्स, लिनस ट्रोवाल्ड का पंजीकॄत व्यापारिक चिह्न है । सभी अन्य ब्रान्डो व उत्पादों के नाम ; उनके अपने-अपने स्वामियों के व्यापारिक चिह्न या पंजीकॄत व्यापारिक चिह्न है।


मैनड्रैकलिनक्स हिन्दी में
हिन्दी
यूनिकोड
फ़ॉन्ट
संपादक
ओपरा हिन्दी में
पीओऐडिट हिन्दी में
डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में
जीने की कला
हिन्दी के समूह और चिठ्ठे
आभार
सम्पर्क
एक आग्रहलिनक्स का उपयोग करें
मौजिल्ला-कम्पोजरइस वेब-स्थल का निर्माण मौजिल्ला-कम्पोजर द्वारा किया गया है तथा हिन्दी संस्मरण  
हिन्दी संस्मरण यूडिट द्वारा निर्मित

मैनड्रैकलिनक्स
मैनड्रैकक्लब
ओपरा, पॄथ्वी का सबसे तेज ब्राउजर पीओऐडिट, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म मैसेज़ कैटलॉग संपादक
डब्लूएक्सविण्डो, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म जीयूआई लायबरी

मुख्य पॄष्ट | मैनड्रैकलिनक्स | हिन्दी | यूनिकोड | फ़ॉन्ट | संपादक | ओपरा हिन्दी में | पीओऐडिट हिन्दी में | डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में | जीने की कला | हिन्दी के समूह व चिठ्ठे | आभार | सम्पर्क | लिनक्स उपयोग करें

© धनञ्जय शर्मा, २००४ जीएनयू मुक्त प्रलेख अधिकार-पत्र के अन्तर्गत । इस वेब-स्थल में प्रकाशित सभी हिन्दी में बनाये गये प्रतीक चिन्हों तथा आशु-चित्रों का उपयोग इस वेब-स्थल का उचित उल्लेख करके किया जा सकता है। लिनक्स, लिनस ट्रोवाल्ड्स का पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । मैनड्रैकलिनक्स, मैनड्रैकसॉफ़्ट का पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । इस वेब-स्थल द्वारा शेष सभी ट्रेडमार्कों का उचित सम्मान व आभार व्यक्त किया जाता है ।
All rights reserved.

Valid HTML 4.01!

1