लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स
मैनड्रैकलिनक्स
सर्वर व डेस्कटॉप दोनों के लिए उपयोग-में-सहज एक मित्रवत लिनक्स संचालन तंत्र, जो कि सम्पूर्ण विश्व में अनेकों भाषाओं में उपलब्ध है ।
मैनड्रैकलिनक्स द्वारा 'लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स' के उपयोग के अनुभवों को साझा करने हेतु कटिबद्ध एक वेब-स्थल

|| यूनिकोड ||
मुख्य पॄष्ट
How-to see this Site in Hindi?
This page in English | This site in English

यूनिकोड

यूनिकोड क्या है ?
यूनिकोड प्रत्येक अक्षर के लिए एक विशेष नम्बर प्रदान करता है,

चाहे कोई भी प्लेटफ़ार्म हो,
चाहे कोई भी प्रोग्राम हो,
चाहे कोई भी भाषा हो ।

अधिक जानकारी के लिए इस कड़ी पर जाएँ ।

*अक्षर* एन्कोडिंग हेतु यूनिकोड है; जबकि फ़ॉन्ट *ग्लिफ़* हेतु होते है । विशेषकर देवनागरी जैसे लिपियों हेतु दोनों अलग-अलग है!

यूनिकोड से पूर्व क्या हुआ था कि *इसकी* (iscii) एन्कोडिंग को बहुत अधिक वेन्डरों द्वारा परिपालन नहीं किया गया था (वास्तव में, किसी संचालन-तंत्र ने *इसकी* (iscii) एन्कोडिंग का परिपालन किया हो तथा देवनागरी समर्थन हो, ऐसा नहीं सुना गया था); और वे उपयोगकर्ता जो कि देवनागरी में मुद्रण/प्रदर्शन करना चाहते थे, वे सीपी१२५२ एन्कोडिंग (इस एन्कोडिंग का उपयोग लैटिन उच्चारण वाले शब्दों के साथ अमेरिका व पश्चिमी यूरोप में होता था) का उपयोग करते थे और उन फ़ॉन्टों का उपयोग किया जाता था जो कि बजाये लैटिन उच्चारण वाले शब्दों के कुछ देवनागरी ग्लिफ़ों का दिखाते थे; यह कम या ज्यादा पर कार्य करता था, परन्तु कम्प्यूटर (और खोज इंजनों हेतु, भाषा शब्द सम्बन्धी डाटाबेसो हेतु, रूपांतरण कार्यक्रमों हेतु, क्रम में लगाने वाले कार्यक्रमो हेतु और अन्य-अन्य हेतु) यह *देवनागरी* नहीं थी, बल्कि लैटिन शब्दों का एक अर्थहीन समूह था ।

वास्तव में संयुक्त शब्दों हेतु प्रदर्शन समर्थन को जो कि आज उपलब्ध है, *इसकी* (iscii) का उपयोग करके भी भली-भांति किया जा सकता था (उदाहरण हेतु, तमिल टासकी tscii ८-बिट् एन्कोडिंग हेतु पान्गो समर्थन उपलब्ध था) ( अब सहजता के लिए सभी यूनिकोड का उपयोग करते है); समस्या यह थी कि आपको एक बहुत सारी एन्कोडिंगों के साथ व्यवहार करना पड़ता था, यह बहुत क्लिष्ट हो जाता था, और आप आरम्भ ही नहीं करना चाहते थे... यूनिकोड ने एक मैलिक और एक-जैसी एन्कोडिंग का निर्माण करके, स्थिति को अधिक सहज बनाया, और क्योंकि यूनिकोड बहुभाषी पाठ के योग्य है, इसने क्लिष्ट भाषा समर्थन की माँग को और बढ़ा दिया । वास्तव में, यूनिकोड ने कुछ ऐसी उपलब्ध भाषाओं से अवगत कराता जिनके बारे में इसके पूर्व बहुत अधिक व्यक्ति नहीं जानते थे ।


उपरोक्त जानकारी (मूल पाठ अंगेजी में) प्रदान करने हेतु, Pablo Saratxaga,  मैनड्रैकलिनक्स के अन्तरराष्ट्रीय आई१८एन समन्वयकर्ता का आभार ।

यूनिकोड क्योंकि आंतरिक रूप से प्रत्येक अक्षर को एक संख्या प्रदान करता है अतैव कम्प्यूटर का इनके साथ कार्य करना अति सहज हो जाता है । जहाँ पहले प्रत्येक बिना यूनिकोड तकनीकी वाले फ़ॉन्टों द्वारा निर्मित पाठ को क्रमबद्ध करना या तो असंभव था या सिर्फ़ किसी विशेष यूटीलिटी द्वारा किसी विशेष संचालन तंत्र पर ही किया जा सकता था । साथ ही, वेब खोज इंजनों द्वारा इन फ़ॉन्टो द्वारा लिखें वेब-स्थलों की खोज करना संभव नहीं था । डाटाबेसों के अन्दर भी इन्हें मात्र भंडारण एवंम मुद्रण हेतु ही सुरक्षित किया जा सकता था ।

यूनिकोड तकनीकी ने आज उपरोक्त लक्षणों का स्वरूप बदल दिया है । अब यूनिकोड पाठ की मदद से, हिन्दी पाठ को क्रमबद्ध किया जा सकता है, इच्छित शब्दों या वाक्यों को वेब पर खोजा जा सकता है, डाटाबेसों की सम्पूर्ण क्षमता का उपयोग हिन्दी पाठ के साथ किया जा सकता है। अपने ब्राउजर या अन्य किसी यूटीलिटी में, एनकोडिंग को यूटीएफ़-८ (utf-8) पर स्थापित करें, अपने तंत्र में किसी यूनिकोड हिन्दी फ़ॉन्ट को स्थापित करें और इस तकनीकी का आनन्द उठाएँ।

आवश्यकता है तो सिर्फ़ विषय-वस्तुओं के निर्माण की ! यह मात्र एक पॄष्ट के वेब-स्थल से लेकर, एक सम्पूर्ण संचालन-तंत्र के हिन्दीकरण की हो सकती है । ज्ञान-विज्ञान के किसी भी क्षेत्र की हो सकती है ।

आइये! इस तकनीकी का लाभ उठाएँ और
यूनिकोड, हिन्दी और मैनड्रैकलिनक्स के माध्यम से
अपने ज्ञान व अनुभव के अभिव्यक्ति हिन्दी भाषा में
समस्त विश्व के समक्ष करें!

मैनड्रैकलिनक्स हिन्दी में
हिन्दी
यूनिकोड
फ़ॉन्ट
संपादक
ओपरा हिन्दी में
पीओऐडिट हिन्दी में
डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में
जीने की कला
हिन्दी के समूह और चिठ्ठे
आभार
सम्पर्क
एक आग्रहलिनक्स का उपयोग करें
मौजिल्ला-कम्पोजरइस वेब-स्थल का निर्माण मौजिल्ला-कम्पोजर द्वारा किया गया है तथा हिन्दी संस्मरण  
हिन्दी संस्मरण यूडिट द्वारा निर्मित

मैनड्रैकलिनक्स
मैनड्रैकक्लब
ओपरा, पॄथ्वी का सबसे तेज ब्राउजर पीओऐडिट, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म मैसेज़ कैटलॉग संपादक
डब्लूएक्सविण्डो, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म जीयूआई लायबरी

मुख्य पॄष्ट | मैनड्रैकलिनक्स | हिन्दी | यूनिकोड | फ़ॉन्ट | संपादक | ओपरा हिन्दी में | पीओऐडिट हिन्दी में | डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में | जीने की कला | हिन्दी के समूह व चिठ्ठे | आभार | सम्पर्क | लिनक्स उपयोग करें

© धनञ्जय शर्मा, २००४ जीएनयू मुक्त प्रलेख अधिकार-पत्र के अन्तर्गत । इस वेब-स्थल में प्रकाशित सभी हिन्दी में बनाये गये प्रतीक चिन्हों तथा आशु-चित्रों का उपयोग इस वेब-स्थल का उचित उल्लेख करके किया जा सकता है। लिनक्स, लिनस ट्रोवाल्ड्स का पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । मैनड्रैकलिनक्स, मैनड्रैकसॉफ़्ट का पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । इस वेब-स्थल द्वारा शेष सभी ट्रेडमार्कों का उचित सम्मान व आभार व्यक्त किया जाता है ।
All rights reserved.

Valid HTML 4.01!

1