| मुख्य
पॄष्ट |
ओपरा हिन्दी में
ओपरा
पृथ्वी के सबसे तेज ब्राउजर के रूप में जाना जाता है । इसके अनेक ऐसे
लक्षण है जो कि इसे अन्य ब्राउजरों की तुलना में अलग और मौलिक बनाते है ।
यह लिनक्स, विण्डो, मैक इत्यादि संचालन-तंत्रों पर समान रूप से उपलब्ध है
।
इन लक्षणों
में कुछ निम्न है:
- इसमें ई-मेल, समाचार और बातचीत के क्लाइंट अंतर्निमित होते है
।
- यह अनेको वेब-स्थलों को एक-साथ देखने की योग्यता प्रदान करता
है।
- इसके पास माउस-के-इशारों को सुरक्षित रखने की सुविधा है।
- इसके पास पॉप-अपों को रोकने की सुविधा है।
- यह आपके विभिन्न वेब-स्थलों के लॉग-इन कूट-शब्दों को अपने
कूट-शब्द प्रबंधक (वैन्ड) द्वारा सुरक्षित कर सकता है।
- इसके पास अंतनिर्मित डॉउनलोड प्रबंधक है।
- ब्राउजर के अन्दर ही रहते हुए नोट्स को लिखने के सुविधा भी है
।
- यह अपनी पहचान ओपरा, मौजिल्ला और आई६ की भांति कर सकता है।
जब ओपरा को उपयोग किया जा रहा हो, तब इन अंतःनिर्मित लक्षणों के
कारण,
अनेकों अन्य सहायक सॉफ़्टवेयरों को डॉउनलोड करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है
। यह सहजता से लिनक्स, मैक, विण्डो आदि प्लेटफ़ार्मों पर उपलब्ध है । उन
वेब-स्थलों के लिए, जिनका किसी विशेष ब्राउजर पर श्रेष्ट प्रदर्शन हेतु
निर्माण किया गया है, और उन मंचों पर जहाँ वह ब्राउजर उपलब्ध नहीं है,
ओपरा की उसकी पहचान को परिवर्तित कर लेने की क्षमता के कारण, यह इस प्रकार
के वेब-स्थलों को भी देखने की योग्यता प्रदान करता है । ओपरा का आकार भी
अन्य ब्राउजरों की तुलना में अति छोटा है ।
एक विशेष लक्षण, जिसे मै सबसे अधिक पसन्द करता हूँ,
वह है कि ओपरा को आरम्भ करते समय, यह उपयोगकर्ता को निम्न में एक का चयन
का अवसर देता है ।
[१] जहाँ अंतिम बार थे, वहाँ से जारी
[२] सुरक्षित सत्रों से जारी
[३] गॄह-पृष्ट से आरम्भ
[४] बिना किसी पृष्टों के आरम्भ
यह उस स्थिति में अति उपयोगी होता है, जब कोई अनेकों वेब-स्थलों को देख
रहा हो और
वेब-स्थलों में भी काफ़ी अन्दर तक जा चुका हो तथा अगली बार उस बिन्दु से ही
आरम्भ करना
चाहते हो, जहाँ से आपने समाप्त किया था ।
ओपरा हेतु हिन्दी भाषा
संचिकायें
उपरोक्त आशु-चित्र, ओपरा ७।५० तकनीकी पूर्वालोकन ३ का है जिसका
संसाधन
मैनड्रैकलिनक्स १०।० पर क्यूटी लायबरी को साझा करके किया गया है । मैने
ओपरा ७।२३ संस्मरण (लिनक्स तथा विण्डो हेतु) का हिन्दी
अनुवाद हाल ही में समाप्त किया है और ओपरा अनुवाद प्रबंधक को समीक्षा व
अनुमोदन हेतु प्रेषित किया था ।
अब इन अनुवादों का अनुमोदन हो गया है और ये हिन्दी भाषा फ़ाइलें
ओपरा ७।२३ के लिए लिनक्स तथा विण्डो दोनों के लिए अब ओपरा अधिकारिक
वेब-स्थल पर उपलब्ध है ।
मैनड्रैकलिनक्स पर ओपरा
हेतु हिन्दी भाषा फ़ाइलों को संसाधित कैसे करें?
- उपरोक्त वेब-कड़ी पर से हिन्दी भाषा फ़ाइल का चयन करें ।
- इस संचिका को ओपरा लोकेल निर्देशिका, जो कि सामान्यता
'/usr/share/opera/locale/' होती है, पर सुरक्षित करें ।
- वरीयतायें उप-विकल्प को (ओपरा ७।२३ में फ़ाइल विकल्प और ओपरा
७।५० में टूल विकल्प से)
ऊपरी-मीनू से चुनें।
- बाँयी पट्टी से 'भाषा' विकल्प को चुनें और इसके भीतर से
'उपयोगकर्ता इन्टरफ़ेस भाषा' उप-विकल्प का चय करें ।
- पहिले से '/usr/share/opera/locale/' निर्देशिका में सुरक्षित
की हुई हिन्दी भाषा फ़ाइल (lng फ़ाइल) का चयन करें ।
- अपनी पसन्द को 'लागू' करें ।
- बाँयी पट्टी से फ़ॉन्ट विकल्प का चयन करें और सभी प्रकारों
हेतु फ़ॉन्ट को 'Raghindi' करें ।
- अपनी पसन्द को 'लागू' करें तथा ओपरा को पुनः आरम्भ करें।
ऊपरी मीनू पट्टी तथा उप-मीनू विकल्पों में हिन्दी का प्रदर्शन
भली-भांति
विधिवत रेन्डरिंग के साथ हो रहा है, जबकि हॉट-सूची के अन्दर, खिड़कियों के
अन्दर, प्रगति पट्टी पर, वरियताओं इत्यादि में
यह भली-प्रकार से नहीं हो रहा है । परन्तु यह प्रथम बार है, जबकि इसका
परीक्षण लिनक्स पर हिन्दी
के साथ हो रहा है । इस दोष के बारे में सूचना ओपरा को प्रेषित कर दी गयी
है और आशा है कि आगामी
संस्मरणों में लिनक्स मंच पर भी हिन्दी का प्रदर्शन का भली-भांति हो
पायेगा । (विण्डो-एक्सपी पर हिन्दी
का प्रदर्शन भली-भांति हो रहा है)
मैनड्रैकलिनक्स में, ओपरा एक वाणिज्य आरपीएम के रूप में उन पैकों
में
उपलब्ध है जिनमें वाणिज्य सीडी
सम्मिलित है। मैनड्रैक क्लब के सदस्य, अपनी सदस्यता के आधार पर, मैनड्रैक
क्लब से भी इसे डॉउनलोड
कर सकते है ।
|