| मुख्य
पॄष्ट |
मैनड्रैकलिनक्स हिन्दी
स्थानीयकरण परियोजना
मैनड्रैकलिनक्स
की हिन्दी स्थानीयकरण परियोजना, इसके अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत
है । इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के फ़ल-स्वरूप आज मैनड्रैकलिनक्स विश्व की
६७ भाषाओं में उपलब्ध है । मैनड्रैकलिनक्स के अंतरराष्ट्रीयकरण प्रयास के
समन्वयकर्ता Pablo Saratxaga
है |
मैनड्रैकलिनक्स के इस आई१८एन कार्यक्रम के बारे में जानने के लिए और इसमें
शामिल होने के लिए, एक
cooker-i18n@linux-mandrake.com नामक विपत्र-सूची भी है । अधिक जानकारी
पाने के लिए, आप मैनड्रैकलिनक्स.कॉम की इस वेब-कड़ी (अंग्रेजी में)
पर जाएँ । इस पॄष्ट पर आपको अनुवादकों के दल, विभिन्न भाषाओं में अनुवाद
की प्रगति और अन्य स्थानीयकरण कड़िया भी मिलेगी ।
मैनड्रैकलिनक्स हिन्दी
स्थानीयकरण
परियोजना के फ़ल-स्वरूप, आज मैनड्रैकलिनक्स १०।० आधिकारिक और १०।० समुदाय
संस्मरण में हिन्दी का समावेश और प्रदर्शन भली-भांति हो रहा है । गनोम और
केडीई के मीनू,
मैनड्रैक नियंत्रण केन्द्र, मीनूड्रैक, लोकेलड्रैक इत्यादि कार्यक्रमों का
हिन्दी में अवलोकन किया जा सकता है । इस हिन्दीकरण में वर्तमान में हो रहे
गनोम और केडीई के हिन्दी स्थानीयकरण कार्यों का भी विशेष योगदान है ।
वर्तमान में, मै मैनड्रैकलिनक्स हिन्दी स्थानीयकरण परियोजना के
समन्वयकर्ता के रूप
में कार्य कर रहा हूँ और मैने लगभग ११,००० श्रेणियों का हिन्दी अनुवाद
सम्पन्न
कर लिया है । मैनड्रैकलिनक्स के संसाधन-निर्देशों का मेरे द्वारा किया हुआ
हिन्दी अनुवाद भी उपलब्ध है जिनका समावेश सभी पैकों की
सीडीयों व डीवीडीयों में और डॉउनलोड आईसो
संचिकाओं में किया गया है । इन्हें (../doc/install/hi) नामक निर्देशिका
के अन्तर्गत पाया जा सकता है । यह टेक्ट्स और एचटीएमएल दोनों रूप में
उपलब्ध है ।
मैनड्रैकलिनक्स के संसाधन के दौरान
हिन्दी का चयन कैसे करें?
यह सिर्फ़ एक-चरण प्रक्रिया है और आपका मैनड्रैकलिनक्स १०।० तंत्र
अंग्रेजी के साथ-साथ हिन्दी में भी सक्षम हो जायेगा । संसाधन करते समय,
भाषा चयन स्क्रीन
में, Advanced विकल्प का चयन
करें और इस विकल्प के अन्दर हिन्दी प्रविष्टी को चिह्नन्ति करें । यूनिकोड
स्वतः ही चयनित हो जायेगा
क्योंकि हिन्दी को सिर्फ़ यूनिकोड में ही समर्थन प्राप्त है । डिफ़ाल्ट भाषा
और
की-बोर्ड को अंग्रेजी ही रखें । संसाधन के दौरान या उसके उपरान्त, यूडिट
संपादक को भी संसाधित कर लें । (यूडिट के मैनड्रैकलिनक्स में संसाधन और
उपयोग हेतु, इसी वेब-स्थल
की इस कड़ी पर जाएँ) । गनोम या केडीई में
अपना संत्र आरम्भ करके,
लोकेलड्रैक यूटीलिटी द्वारा अंग्रेजी-से-हिन्दी
व हिन्दी-से-अंग्रेजी में वातावरण को परिवर्तित करें । केडीई तथा गनोम
दोनों के लिए, डिफ़ाल्ट फ़ॉन्ट को रघुहिन्दी में परिवर्तित करें ।
स्वागत-संदेश भली-भांति हिन्दी में दिखेगा । मै व्यक्तिगत रूप से गनोम को
अधिक वरीयता देता हूँ क्योंकि इसका हिन्दी-स्थानीयकरण स्तर केडीई अधिक है ।
मैनड्रैकलिनक्स के हिन्दी जगत में आपका
स्वागत है!
इसके गुण-दोषों के बारे में चर्चा करने हेतु, मैनड्रैकलिनक्स की हिन्दी विपत्र
सूचियों में शामिल हो और अपने सुझावों, अनुभवों व टिप्पणीयों से
सभी को अवगत करायें ।
|