लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स
मैनड्रैकलिनक्स
सर्वर व डेस्कटॉप दोनों के लिए उपयोग-में-सहज एक मित्रवत लिनक्स संचालन तंत्र, जो कि सम्पूर्ण विश्व में अनेकों भाषाओं में उपलब्ध है ।
मैनड्रैकलिनक्स द्वारा 'लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स' के उपयोग के अनुभवों को साझा करने हेतु कटिबद्ध एक वेब-स्थल
|| मैनड्रैकलिनक्स - आधिकारिक वेब-स्थल ||

एक संक्षिप्त परिचय आधिकारिक वेब-स्थल हिन्दी स्थानीयकरण परियोजना हिन्दी विपत्र-सूचियां मैनड्रैक क्लब
मुख्य पॄष्ट
How-to see this Site in Hindi?
This page in English | This site in English

मैनड्रैकलिनक्स.कॉम

मैनड्रैकलिनक्समैनड्रैकलिनक्स का आधिकारिक वेब-स्थल मैनड्रैकलिनक्स.कॉम है, जिसके प्रकाशक मैनड्रैकसॉफ़्ट, एस०ऐ० है । श्री गेल डूवाल इसके प्रतिष्ठापक है ।

मैनड्रैकलिनक्स.कॉम का हिन्दी संस्करणमैनड्रैकसॉफ़्ट की मुक्त स्रोत को प्रोत्साहित करने की नीति और स्वंमसेवी अनुवादकों के योगदानों के फ़्लस्वरूप, यह विश्व की १६ भाषाओं में उपलब्ध है । यह किसी भी संचालन-तंत्र का सर्वप्रथम सम्पूर्ण हिन्दी भाषा में आधिकारिक वेब-स्थल है (गूगल खोज पर आधारित) । इस वेब-स्थल की विशेषता, इसकी विशिष्ट संरचना और शैली है । "गागर-में-सागर" की कहावत को चरितार्थ करते हुए, इसका मुख्य पृष्ट मैनड्रैकलिनक्स.कॉम की विषय-वस्तुओं का सम्पूर्ण पूर्वालोकन कराता है ।
अधिकतर कड़ियां, द्वि-स्तरीय या त्री-स्तरीय है । इस कारण से पाठको को पढ़ने हेतु बहुत गहरे जाने की आवश्यकता नहीं होती है । दाँयी, बाँयी और ऊपरी पट्टियों के सभी पृष्टों पर समानरूप से उपलब्ध होने के कारण, आप इस वेब-स्थल में कहीं-से कहीं-को जा सकते है । यह वेब-स्थल ना सिर्फ़ मैनड्रैकलिनक्स का बल्कि मैनड्रैकसॉफ़्ट के अन्य सभी वेब-स्थलों (मैनड्रैकक्लब.कॉम, मैनड्रैकसॉफ़्ट.कॉम, मैनड्रैकस्टोर.कॉम इत्यादि) की कड़ीयों का भी प्रदर्शन करता है । एक वास्तविक मुक्त-स्रोत को समर्थन देने वाले वेब-स्थल के रूप में, मैनड्रैकलिनक्स.कॉम अन्य प्रसिद्ध व उपयोगी लिनक्स वेब-स्थलों और लिनक्स जगत की नवीनतम घटनाओं से भी आपका परिचय कराता है ।

इस वेब-स्थल पर आप मैनड्रैकलिनक्स के बारे में नवीनतम समाचारों और समीक्षाओं को भी पढ़ सकते है । मैनड्रैकसॉफ़्ट के उत्पादों के नवीनतम संस्मरणों के लक्षणों के बारे में, इन्हें कहाँ से डॉउनलोड करें, इन्हें कहाँ से खरीदें आदि सूचनाओं का भी भली-भांति उल्लेख किया गया है । उपलब्ध विपत्र-सूचियों में अपना नाम शामिल करके, आप मैनड्रैकलिनक्स के बारे में सूचनायें प्राप्त कर सकते है, अन्य मैनड्रैकलिनक्स उपयोगकर्ताओं के साथ वार्तालाप कर सकते है और विकास परियोजनाओं (जैसे कि अन्तरराष्ट्रीय कार्यक्रम, कुकर इत्यादि) में अपना योगदान प्रदान कर सकते है । मैनड्रैकलिनक्स के मनभावन आशु-चित्रों का आनन्द लेने के लिए इस वेब-कड़ी पर जाएँ ।

अपने बहुमूल्य क्षणों में से कुछ समय निकाल कर, इस वेब-स्थल का अवलोकन करें और इसके प्रकाशक, प्रतिष्ठापक और योगदानकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए, उनकी इस रचना को सार्थक बनाएँ ।

मैनड्रैकलिनक्स हिन्दी में
हिन्दी
यूनिकोड
फ़ॉन्ट
संपादक
ओपरा हिन्दी में
पीओऐडिट हिन्दी में
डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में
जीने की कला
हिन्दी के समूह और चिठ्ठे
आभार
सम्पर्क
एक आग्रहलिनक्स का उपयोग करें
मौजिल्ला-कम्पोजरइस वेब-स्थल का निर्माण मौजिल्ला-कम्पोजर द्वारा किया गया है तथा हिन्दी संस्मरण  
हिन्दी संस्मरण यूडिट द्वारा निर्मित

मैनड्रैकलिनक्स
मैनड्रैकक्लब
ओपरा, पॄथ्वी का सबसे तेज ब्राउजर पीओऐडिट, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म मैसेज़ कैटलॉग संपादक
डब्लूएक्सविण्डो, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म जीयूआई लायबरी

मुख्य पॄष्ट | मैनड्रैकलिनक्स | हिन्दी | यूनिकोड | फ़ॉन्ट | संपादक | ओपरा हिन्दी में | पीओऐडिट हिन्दी में | डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में | जीने की कला | हिन्दी के समूह व चिठ्ठे | आभार | सम्पर्क | लिनक्स उपयोग करें

© धनञ्जय शर्मा, २००४ जीएनयू मुक्त प्रलेख अधिकार-पत्र के अन्तर्गत । इस वेब-स्थल में प्रकाशित सभी हिन्दी में बनाये गये प्रतीक चिन्हों तथा आशु-चित्रों का उपयोग इस वेब-स्थल का उचित उल्लेख करके किया जा सकता है। लिनक्स, लिनस ट्रोवाल्ड्स का पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । मैनड्रैकलिनक्स, मैनड्रैकसॉफ़्ट का पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । इस वेब-स्थल द्वारा शेष सभी ट्रेडमार्कों का उचित सम्मान व आभार व्यक्त किया जाता है ।
All rights reserved.

Valid HTML 4.01!

1