लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स
मैनड्रैकलिनक्स
सर्वर व डेस्कटॉप दोनों के लिए उपयोग-में-सहज एक मित्रवत लिनक्स संचालन तंत्र, जो कि सम्पूर्ण विश्व में अनेकों भाषाओं में उपलब्ध है ।
मैनड्रैकलिनक्स द्वारा 'लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स' के उपयोग के अनुभवों को साझा करने हेतु कटिबद्ध एक वेब-स्थल
||   मैनड्रैक क्लब ||

एक संक्षिप्त परिचय आधिकारिक वेब-स्थल हिन्दी स्थानीयकरण परियोजना हिन्दी विपत्र-सूचियां मैनड्रैक क्लब
मुख्य पॄष्ट
How-to see this Site in Hindi?
This page in English | This site in English

मैनड्रैकक्लब

मैनड्रैकलिनक्स.कॉम पर मैनड्रैकक्लब के बारे मेंMandrakelinuxमैनड्रैकलिनक्स उपयोगकर्ताओं के लिए नवम्बर,२००१ मैनड्रैकसॉफ़्ट ने मैनड्रैकक्लब का आरम्भ किया था । इसका मूल उद्धेश्य, इस वितरण को सीधे सहायता प्रदान करना और क्लब के सदस्यों को विशेष अधिकारों व लाभों से लाभन्वित कराना है । मैनड्रैकक्लब द्वारा प्रदान किये जाने वाले लाभों और सेवाओं की विस्तॄत श्रंखला के बारे में जानने हेतु इस वेब-कड़ी पर जाएँ । लाभों की सम्पूर्ण सूची को जानने के लिए मैनड्रैकक्लब.कॉम पर जाएँ ।

स्वागत-संदेश - मैनड्रैक क्लब के अथितियों हेतुयदि आप मैनड्रैकक्लब के सदस्य नहीं है फ़िर भी आप मैनड्रैकक्लब में सीमितरूप में भ्रमण कर सकते है । प्रथम बार जाने पर आपका का स्वागत इसे संदेश द्वारा होगा । आप सभी-के-उपलब्ध गोष्टी-कक्षों मे शामिल हो सकते है । यहाँ से आपको मैनड्रैकलिनक्स के बारे में अनेकों जानकारी मिलेगी । यदि आप मैनड्रैकसॉफ़्ट के किसी उत्पाद हेतु संसाधन, हार्डवेयर तथा सॉफ़्टवेयर सम्बम्धित किसी समस्या का समाधान खोज रहे है तो क्लब के सदस्य आपकी सहायता करने को सदा तत्पर रहते है । विभिन्न तार्किक चर्चाओं में शामिल होकर, लिनक्स, मुक्त स्रोत, मैनड्रैकलिनक्स आदि के विषय में आप अपने विचारों, सुझावों व अनुभवों से सभी को अवगत करा सकते है तथा अन्य व्यक्तियों के संदेशों द्वारा स्वंम को लाभ पहुँचा सकते है ।

धनञ्जय शर्मा का लॉग-इन पॄष्ट मैनड्रैकक्लब.कॉम परयदि आप मैनड्रैकक्लब के सदस्य है तो लॉग-इन करने उपरान्त आप अपने को इस भांति के पॄष्ट पर पायेगें । जैसा कि इस आशु-चित्र से स्पष्ट है कि मैनड्रैकक्लब एक ऐसा स्थान है जहाँ आप अनेकों बहुभाषायी लेखों और बहुभाषायी संवाद फ़ोरमों को पायेगें । एक मुक्त स्रोत मंच की भांति मैनड्रैकक्लब.कॉम में, कोई भी सदस्य, अंग्रेजी में लिखे गये मूल लेखों का अनुवाद अपनी भाषा में करके लोड कर सकते है । यह अनुवाद करके की अनुमति, सम्पूर्ण वेब-स्थल में उपलब्ध है । आप जिन-जिन भाषाओं में रूचि रखते है, उनका अपनी सदस्यता वरीयताओं में उल्लेख कर सकते है । स्वागत पृष्ट आपके द्वारा चयन की हुई मुख्य भाषा में दिखायी देगा । व्यापारियों व कार्पोरेट जगत को मैनड्रैक कार्पोरेट कलब विशिष्ट सेवायें व लाभ प्रस्तावित करता है ।

मैनड्रैक क्लब में आएँ, आपका प्रवास निश्चय ही आनन्द-दायक व लाभकारी होगा ।

मैनड्रैकलिनक्स हिन्दी में
हिन्दी
यूनिकोड
फ़ॉन्ट
संपादक
ओपरा हिन्दी में
पीओऐडिट हिन्दी में
डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में
जीने की कला
हिन्दी के समूह और चिठ्ठे
आभार
सम्पर्क
एक आग्रहलिनक्स का उपयोग करें
मौजिल्ला-कम्पोजरइस वेब-स्थल का निर्माण मौजिल्ला-कम्पोजर द्वारा किया गया है तथा हिन्दी संस्मरण  
हिन्दी संस्मरण यूडिट द्वारा निर्मित

मैनड्रैकलिनक्स
मैनड्रैकक्लब
ओपरा, पॄथ्वी का सबसे तेज ब्राउजर पीओऐडिट, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म मैसेज़ कैटलॉग संपादक
डब्लूएक्सविण्डो, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म जीयूआई लायबरी

मुख्य पॄष्ट | मैनड्रैकलिनक्स | हिन्दी | यूनिकोड | फ़ॉन्ट | संपादक | ओपरा हिन्दी में | पीओऐडिट हिन्दी में | डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में | जीने की कला | हिन्दी के समूह व चिठ्ठे | आभार | सम्पर्क | लिनक्स उपयोग करें

© धनञ्जय शर्मा, २००४ जीएनयू मुक्त प्रलेख अधिकार-पत्र के अन्तर्गत । इस वेब-स्थल में प्रकाशित सभी हिन्दी में बनाये गये प्रतीक चिन्हों तथा आशु-चित्रों का उपयोग इस वेब-स्थल का उचित उल्लेख करके किया जा सकता है। लिनक्स, लिनस ट्रोवाल्ड्स का पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । मैनड्रैकलिनक्स, मैनड्रैकसॉफ़्ट का पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । इस वेब-स्थल द्वारा शेष सभी ट्रेडमार्कों का उचित सम्मान व आभार व्यक्त किया जाता है ।
All rights reserved.

Valid HTML 4.01!

1