लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स
मैनड्रैकलिनक्स
सर्वर व डेस्कटॉप दोनों के लिए उपयोग-में-सहज एक मित्रवत लिनक्स संचालन तंत्र, जो कि सम्पूर्ण विश्व में अनेकों भाषाओं में उपलब्ध है ।
मैनड्रैकलिनक्स द्वारा 'लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स' के उपयोग के अनुभवों को साझा करने हेतु कटिबद्ध एक वेब-स्थल

|| फ़ॉन्ट ||
मुख्य पॄष्ट
How-to see this Site in Hindi?
This page in English | This site in English

फ़ॉन्ट

मैनड्रैकलिनक्स संचालन तंत्र में हिन्दी का प्रदर्शन मुक्त प्रकार के हिन्दी यूनिकोड फ़ॉन्टों द्वारा होता है । मैनड्रैकलिनक्स संचालन तंत्र के उन सभी संस्मरणों में जिनमें हिन्दी भाषा सक्रिय है, रघु-हिन्दी नामक फ़ॉन्ट आता है । यह एक मुक्त प्रकार का यूनिकोड हिन्दी फ़ॉन्ट है और यहाँ से डॉउनलोड किया जा सकता है। निम्नलिखित आशु-चित्र मैनड्रैकलिनक्स १०।० समुदाय संस्मरण के हिन्दी भाषा में मैनड्रैकनियंत्रणकेन्द्र का है जहाँ ड्रैकफ़ॉन्ट विकल्प के अंतर्गत, रघुहिन्दी फ़ॉन्ट की उपस्थिति को दर्शाया गया है ।

ड्रैकफ़ॉन्ट द्वारा रघुहिन्दी यूनिकोड हिन्दी फ़ॉन्ट की उपस्थिति का प्रदर्शन

यदि संसाधन करते समय आपने भाषा (Language) स्क्रीन के उन्नत (Advanced) विकल्प का चयन करके प्रथम "Use Unicode by default" तथा द्वितीय हिन्दी भाषा का चयन किया है तो यह आपके तंत्र पर स्वतः ही उपलब्ध हो जायेगा । गनोम, केडीई आदि सचित्र डेस्कटाप वातावरणों में डिफ़ाल्ट की भांति इस फ़ॉन्ट को स्थापित किया जा सकता है । बेहतर प्रदर्शन के लिए गनोम वातावरण अधिक उपयुक्त है ।

आप अन्य किसी यूनिकोड हिन्दी फ़ॉन्ट को भी ड्रैकफ़ॉन्ट द्वारा अपने तंत्र में स्थापित कर सकते है । उपलब्ध फ़ॉन्टों में, सुरेख (DVBOTSurekh) नामक एक उत्कॄष्ट फ़ॉन्ट है । इसे यहाँ से डॉउनलोड किया जा सकता है।

मैनड्रैकलिनक्स हिन्दी में
हिन्दी
यूनिकोड
फ़ॉन्ट
संपादक
ओपरा हिन्दी में
पीओऐडिट हिन्दी में
डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में
जीने की कला
हिन्दी के समूह और चिठ्ठे
आभार
सम्पर्क
एक आग्रहलिनक्स का उपयोग करें
मौजिल्ला-कम्पोजरइस वेब-स्थल का निर्माण मौजिल्ला-कम्पोजर द्वारा किया गया है तथा हिन्दी संस्मरण  
हिन्दी संस्मरण यूऐडिट द्वारा निर्मित

मैनड्रैकलिनक्स
मैनड्रैकक्लब
ओपरा, पॄथ्वी का सबसे तेज ब्राउजर पीओऐडिट, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म मैसेज़ कैटलॉग संपादक
डब्लूएक्सविण्डो, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म जीयूआई लायबरी

मुख्य पॄष्ट | मैनड्रैकलिनक्स | हिन्दी | यूनिकोड | फ़ॉन्ट | संपादक | ओपरा हिन्दी में | पीओऐडिट हिन्दी में | डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में | जीने की कला | हिन्दी के समूह व चिठ्ठे | आभार | सम्पर्क | लिनक्स उपयोग करें

© धनञ्जय शर्मा, २००४ जीएनयू मुक्त प्रलेख अधिकार-पत्र के अन्तर्गत । इस वेब-स्थल में प्रकाशित सभी हिन्दी में बनाये गये प्रतीक चिन्हों तथा आशु-चित्रों का उपयोग इस वेब-स्थल का उचित उल्लेख करके किया जा सकता है। लिनक्स, लिनस ट्रोवाल्ड्स का पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । मैनड्रैकलिनक्स, मैनड्रैकसॉफ़्ट का पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । इस वेब-स्थल द्वारा शेष सभी ट्रेडमार्कों का उचित सम्मान व आभार व्यक्त किया जाता है ।
All rights reserved.

Valid HTML 4.01!

1