लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स
मैनड्रैकलिनक्स
सर्वर व डेस्कटॉप दोनों के लिए उपयोग-में-सहज एक मित्रवत लिनक्स संचालन तंत्र, जो कि सम्पूर्ण विश्व में अनेकों भाषाओं में उपलब्ध है ।
मैनड्रैकलिनक्स द्वारा 'लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स' के उपयोग के अनुभवों को साझा करने हेतु कटिबद्ध एक वेब-स्थल

|| संपादक ||
मुख्य पॄष्ट
How-to see this Site in Hindi?
This page in English | This site in English

संपादक

मैनड्रैकलिनक्स संचालन तंत्र में अनेकों आई१८एन संपादकों को शामिल किया गया है । इनमें प्रमुख है, जीऐडिट, केराइट् व यूडिट । ये सभी संपादक हिन्दी पाठ को भली-भांति दिखाते है । जीऐडिट, केराइट् इत्यादि में हिन्दी देवनागरी की-बोर्ड द्वारा हिन्दी पाठ को टाइप किया जा सकता है । व्यक्तिगत रूप से मै हिन्दी फ़ोनोटीक की-बोर्ड को अधिक प्राथमिकता देता हूँ । यह सहज है, इसके लिए किसी की-बोर्ड मान-चित्र को स्मरण करने की आवश्यकता नहीं है ।

मैनड्रैकलिनक्स १०।० समुदाय संस्मरण में यूडिट का संसाधनयूडिट का उपयोग करें और जैसा बोलें, वैसा लिखें । उदाहरण के तौर पर, 'हिन्दी' को लिखने के लिए hindI को टाइप करें । यह एक मुक्त प्रकार का आई१८एन संपादक है और यहाँ से डॉउनलोड किया जा सकता है। मैनड्रैकलिनक्स के उपयोगकर्ता इसकी स्थापना अपने पैक में स्थित यूडिट आरपीएम का चयन संसाधन के समय या संसाधन के उपरान्त 'सॉफ़्टवेयर पैकेजों के संसाधन' विकल्प द्वारा कर सकते है । उपरोक्त आशु-चित्र मैनड्रैकलिनक्स १०।० समुदाय संस्मरण के हिन्दी भाषा में मैनड्रैक नियंत्रण केन्द्र का है जहाँ सॉफ़्टवेयर पैकेजों के संसाधन विकल्प के अंतर्गत, यूडिट के संसाधन होने को दर्शया गया है ।

यूडिट में देवनागरी की-बोर्ड इनपुट की स्थापनायूडिट को संसाधन करने उपरान्त, आप अपनी होम निर्देशिका के अन्दर '.yudit/fonts' नामक निर्देशिका को पायेगें । इस निर्देशिका में 'raghu.ttf' नामक फ़ाइल की '/usr/share/fonts/otf/mdk' निर्देशिका से प्रतिलिपि बनाएँ । अब मीनू से यूडिट का चयन करके इसे आरम्भ करें और ऊपर की पट्टी में दिये हुए इनपुट [? Input (F1..F12)] विकल्प का चयन करें । उपलब्ध की-मैपों (Available Kmaps) में से देवनागरी (Devanagari) का चयन करें तथा अपनी मनपसन्द फ़ंक्शन कुँजी पर इसे स्थापित करें । शब्द विन्यासों को जानने के लिए, इनपुट स्थापना के अंतर्गत [कुँजी-इनपुट।आउटपुट] खिड़की के अन्दर देखें ।

मैनड्रैकलिनक्स १०।० में यूडिट में हिन्दी पाठ का प्रदर्शन

यूडिट अब हिन्दी-लेखन के लिए तैयार है ।
मैनड्रैकलिनक्स हिन्दी में
हिन्दी
यूनिकोड
फ़ॉन्ट
संपादक
ओपरा हिन्दी में
पीओऐडिट हिन्दी में
डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में
जीने की कला
हिन्दी के समूह और चिठ्ठे
आभार
सम्पर्क
एक आग्रहलिनक्स का उपयोग करें
मौजिल्ला-कम्पोजरइस वेब-स्थल का निर्माण मौजिल्ला-कम्पोजर द्वारा किया गया है तथा हिन्दी संस्मरण  
हिन्दी संस्मरण यूडिट द्वारा निर्मित

मैनड्रैकलिनक्स
मैनड्रैकक्लब
ओपरा, पॄथ्वी का सबसे तेज ब्राउजर पीओऐडिट, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म मैसेज़ कैटलॉग संपादक
डब्लूएक्सविण्डो, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म जीयूआई लायबरी

मुख्य पॄष्ट | मैनड्रैकलिनक्स | हिन्दी | यूनिकोड | फ़ॉन्ट | संपादक | ओपरा हिन्दी में | पीओऐडिट हिन्दी में | डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में | जीने की कला | हिन्दी के समूह व चिठ्ठे | आभार | सम्पर्क | लिनक्स उपयोग करें

© धनञ्जय शर्मा, २००४ जीएनयू मुक्त प्रलेख अधिकार-पत्र के अन्तर्गत । इस वेब-स्थल में प्रकाशित सभी हिन्दी में बनाये गये प्रतीक चिन्हों तथा आशु-चित्रों का उपयोग इस वेब-स्थल का उचित उल्लेख करके किया जा सकता है। लिनक्स, लिनस ट्रोवाल्ड्स का पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । मैनड्रैकलिनक्स, मैनड्रैकसॉफ़्ट का पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । इस वेब-स्थल द्वारा शेष सभी ट्रेडमार्कों का उचित सम्मान व आभार व्यक्त किया जाता है ।
All rights reserved.

Valid HTML 4.01!

1