लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स
मैनड्रैकलिनक्स
सर्वर व डेस्कटॉप दोनों के लिए उपयोग-में-सहज एक मित्रवत लिनक्स संचालन तंत्र, जो कि सम्पूर्ण विश्व में अनेकों भाषाओं में उपलब्ध है ।
मैनड्रैकलिनक्स द्वारा 'लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स' के उपयोग के अनुभवों को साझा करने हेतु कटिबद्ध एक वेब-स्थल
6. दिल दुखने की भावना पर विजय कैसे पायें ?पीछे ||  जीने की कला - अपनी चिंताओं से कैसे मुक्त हो ? || आगे8. अपनी निराशा से अपने को कैसे बचायें ?
मुख्य पॄष्ट
How-to see this Site in Hindi?
This site in English

7. अपनी चिंताओं से कैसे मुक्त हो ?

चिन्ताएँ आती कहाँ से है ? यदि आपका जीवन नकारात्मक विचाराधीन है तभी आपके अन्दर चिन्ताएँ आएगी ।

  1. यदि आप चिन्ता मुक्त होना चाहते है तो आपको सकारात्मक विचारों को अपने जीवन में लाना पड़ेगा ।
  2. चिन्ता जन्मजात नहीं होती है । ये एक आदत है जो पड़ जाती है । जब हम इस आदत को मजबूत बना लेते है तो इसको तोड़ना मुश्किल पड़ जाता है । यदि हमको पता चल जायें कि चिन्ता से डर का जन्म होता है और डर एक बहुत भयानक वस्तु है जो आपको मुर्त्यु का ग्रास बना सकती है ।
  3. चिन्ता करने से हमारी आधी से भी अधिक शक्ति नष्ट हो जाती है । चिन्ता मनुष्य का सबसे बड़ा अभिशाप है । इसी चिन्ता को चिता भी कहा जाता है । चिता के ऊपर स्थित बिन्दी रूप में हम स्वंय को स्थित कर चिंता को जन्म देते है अर्थात्त अगर हम लोग नकारात्मक विचारों को समाप्त कर लें तो चिन्ता स्वतः ही समाप्त हो जायेगी ।
डाक्टरों का कहना है कि चिंता से सबसे अधिक बीमारियाँ होती है । चिंताओं का विश्लेषण करने से पता चला है कि ये ४०%- भूतकाल की, ५०% भविष्यकाल की तथा १०% वर्त्तमान काल की होती है । अतः आप खुद सोचिए कि चिंता करना कितनी बड़ी मूर्खता है । मेरे कण-कण में ईश्वर व्याप्त है, मै सर्वशक्तिमान हूँ । यह एक सकारात्मक विचारधारा है और आप इससे चिंताओं का मुकाबला करें । ये देखा गया है कि ८०% चिंताएँ होती ही नहीं है । जिन बातों की चिंता आप करते है उसमें ८०% घटित ही नहीं होती है । न चिंता करो और न नकारात्मक विचारा सोचो ।

Do right and fear no man.
Do not write and fear no woman.

जब आपके दिमाग में चिंता हो तब ये सोचें कि

ईश्वर अभी इसी समय मेरे मन को साहस से, शान्ति से तथा शांत आश्वासन से भर रहा है ।


अपनी सभी समस्याऐं और अपनी सभी चिंताओं को ईश्वर के ऊपर छोड़ दे और अपने मन में कहें:-

"ईश्वर मेरे साथ है,
ईश्वर सदा मेरी रक्षा करता है और ईश्वर मुझे कभी भी अकेला छोड़ कर नहीं जायेगा और
जब मेरे साथ ईश्वर है, तो मुझे कोई चिंता नहीं है ।"


जैसा हम लोगों ने जाना कि नकारात्मक विचार से चिंता पैदा होती है, साथ-२ हम ये समझे कि जैसे हमारे विचार होगें वैसा ही हमारा भाग्य बन जायेगा । इसलिए हमको सकारात्मक विचार करने चाहिए ।

अभ्यास के लिए २४ घंटे के लिए, हम अपने बारे में, अपने घर वालों के बारे में, अपने बच्चों के बारे में और अपनी परिस्थितियों के बारे में आशावादी विचार रखें, आशावादी बोलें और आशावादी विश्वास रखें । अगर हम एक दिन सफ़ल रहे तो दूसरे दिन भी जारी रखें । नहीं तो दो-तीन दिन का अन्तर देकर फ़िर से अभ्यास करें ।

अपने मित्रों की सूची बनायें जो कि सकारात्मक विचारधारा रखते हो तथा आशावादी है । उन्हीं के साथ अपना अधिकतर समय व्यतीत करें ।

कभी किसी से बहस न करें । बहस से अधिक नकारात्मक विचारधारा जन्म लेती है । जैसे ही कोई नकारात्मक विचारधारा आयें, तभी तुरन्त ही उसका विपरीत सकारात्मक विचार कहें और सोचें ।

यदि आपको स्वंय में और अपने ईश्वर में विश्वास है
तो आपको कोई भय और चिंता करने की आवश्यकता नहीं है ।

6. दिल दुखने की भावना पर विजय कैसे पायें ?पीछे जीने की कला - मुख्य पृष्ट
आगे 8. अपनी निराशा से अपने को कैसे बचायें ?
मैनड्रैकलिनक्स हिन्दी में
हिन्दी
यूनिकोड
फ़ॉन्ट
संपादक
ओपरा हिन्दी में
पीओऐडिट हिन्दी में
डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में
जीने की कला
हिन्दी के समूह और चिठ्ठे
आभार
सम्पर्क
एक आग्रहलिनक्स का उपयोग करें
मौजिल्ला-कम्पोजरइस वेब-स्थल का निर्माण मौजिल्ला-कम्पोजर द्वारा किया गया है तथा हिन्दी संस्मरण  
हिन्दी संस्मरण यूडिट द्वारा निर्मित

मैनड्रैकलिनक्स
मैनड्रैकक्लब
ओपरा, पॄथ्वी का सबसे तेज ब्राउजर पीओऐडिट, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म मैसेज़ कैटलॉग संपादक
डब्लूएक्सविण्डो, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म जीयूआई लायबरी

मुख्य पॄष्ट | मैनड्रैकलिनक्स | हिन्दी | यूनिकोड | फ़ॉन्ट | संपादक | ओपरा हिन्दी में | पीओऐडिट हिन्दी में | डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में | जीने की कला | हिन्दी के समूह व चिठ्ठे | आभार | सम्पर्क | लिनक्स उपयोग करें

© धनञ्जय शर्मा, २००४ जीएनयू मुक्त प्रलेख अधिकार-पत्र के अन्तर्गत । इस वेब-स्थल में प्रकाशित सभी हिन्दी में बनाये गये प्रतीक चिन्हों तथा आशु-चित्रों का उपयोग इस वेब-स्थल का उचित उल्लेख करके किया जा सकता है। लिनक्स, लिनस ट्रोवाल्ड्स का पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । मैनड्रैकलिनक्स, मैनड्रैकसॉफ़्ट पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । इस वेब-स्थल द्वारा शेष सभी ट्रेडमार्कों का उचित सम्मान व आभार व्यक्त किया जाता है ।
All rights reserved.

Valid HTML 4.01!

1 1