लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स
मैनड्रैकलिनक्स
सर्वर व डेस्कटॉप दोनों के लिए उपयोग-में-सहज एक मित्रवत लिनक्स संचालन तंत्र, जो कि सम्पूर्ण विश्व में अनेकों भाषाओं में उपलब्ध है ।
मैनड्रैकलिनक्स द्वारा 'लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स' के उपयोग के अनुभवों को साझा करने हेतु कटिबद्ध एक वेब-स्थल

|| आभार ||
मुख्य पॄष्ट
How-to see this Site in Hindi?
This page in English | This Site in English

मेरी पत्नी गीता शर्मा, पुत्री रूपाश्री शर्मा और पुत्र ऐश्वर्य शर्मा के अनुराग और सहयोग के फ़लस्वरूप आज इस वेब-स्थल का निर्माण हुआ है । साथ ही, इस पृष्ट के माध्यम से मै उन सभी व्यक्तियों / संस्थानों / प्रतिष्ठानों का आभार प्रकट करना चाहता हूँ, जिन्होंने ने प्रत्यक्ष / परोक्ष रूप से मेरी इस यात्रा में मेरा साथ दिया है तथा समय-समय पर मेरा उत्साहवर्द्धन किया है।

  • सर्वप्रथम मै आभारी हूँ, श्री आर० वी० रमनण जी का, जो कि विगत १० वर्षों से मेरे कार्यालय-अधीक्षक है और जिन्होंने सदैव मुझे इस कार्य को करने के लिए प्रेरित किया तथा समय-समय पर अनेकों प्रकार से मेरा मार्गदर्शन किया ।
  • मै आभारी हूँ श्री Pablo Saratxaga का जो कि मैनड्रैकलिनक्स के अन्तर्राष्ट्रीयकरण आई१८एन समन्वयकर्ता है तथा जिन्होंने मुझे मैनड्रैकलिनक्स हिन्दी स्थानीयकरण परियोजना में शामिल किया और समय-समय पर अपने सुझावों व मार्ग-निर्देशन से मेरा पथ-प्रदर्शन किया।
  • मै आभारी हूँ श्री Gaël Dual का जो कि मैनड्रैकलिनक्स के प्रतिष्ठापक और मैनड्रैकसॉफ़्ट के सह-प्रतिष्ठापक है तथा जिन्होंने मुझे मैनड्रैकलिनक्स के अधिकरिक वेब-स्थल मैनड्रैकलिनक्स.कॉम के हिन्दी अनुवाद की अनुमति देकर, किसी लिनक्स वितरण के प्रथम अधिकारिक वेब-स्थल के हिन्दी संस्मरण (गूगल खोज पर आधारित) को निर्मित करने का अवसर प्रदान किया ।
  • मै आभार प्रकट करना चाहता हूँ श्री आलोक कुमार जी, जिनके याहू समूह का सदस्य बनकर मैने सर्वप्रथम अपना नाम वेब पर हिन्दी में लिखा था । उनका समूह तथा उनका चिठ्ठा, हिन्दी कम्प्यूटर जगत में एक अनूठा और मैलिक प्रयास है।
  • मै आभार प्रकट करता हूँ, मैनड्रैकलिनक्स प्रबंध का, जिन्होंने मुझे मैनड्रैकक्लब की विशिष्ट सदस्यता प्रदान की, जिसके द्वारा मुझे मैनड्रैकलिनक्स संसार में मैनड्रैकलिनक्स उपयोगकर्ताओं के साथ और अधिक जुड़ने का अवसर मिला ।
  • मै आभारी हूँ Vaclav Slavik का जिन्होंने मुझे पीओऐडिट, एक लघु परन्तु अति उपयोगी अनुवाद यूटीलिटी, के हिन्दी अनुवाद की अनुमति प्रदान की और अब po फ़ाइलों का संपादन और दोष-निवारण हिन्दी इन्टरफ़ेस के साथ किया जा सकता है।
  • मै आभारी हूँ Vadim Zeitlin, का जिन्होंने मुझे डब्लूएक्सविण्डो, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म जीयूआई लायबेरी, के हिन्दी अनुवाद की अनुमति प्रदान की और अब इस इस लायबरी का उपयोग हिन्दी इन्टरफ़ेस के साथ किया जा सकता है।
  • मै आभार प्रकट करता हूँ Gaspar Sinai जिनके द्वारा बनाये हुएयूऐडिट जैसी उत्कृष्ट आई१८एन संपादक द्वारा मै इस कार्य को सम्पन्न कर पा रहा हूँ । यह लिनक्स तथा विण्डो दोनों पर समान कार्यकुशलता से कार्य करता है ।
  • मै आभारी हूँ CDAC, Mumbai का जिनके द्वारा बनाये हुए रघु-हिन्दी मुक्त यूनिकोड फ़ॉन्ट की सहायता से मेरे जैसे अनेक कार्यकर्ता आज हिन्दी और कम्प्यूटर जगत को अपना योगदान दे पा रहे है ।
  • मै आभारी हूँ Yahoo India! का जिन्होंने अपनी geocities नामक सेवा पर इस वेब-स्थल को निःशुल्क १५ एमबी का डिस्क स्थान प्रदान किया ।
  • मै आभारी हूँ श्री प्रदीप त्यागी का जो कि मेरे मित्र व सहकर्मी है और जिन्होंने अपनी पैनी संपादक दृष्टि से अनेकों बार मेरी भाषा, वर्तनी तथा वाक्य-विन्यासों की त्रुटियों का निवारण किया है ।
  • मै आभार प्रकट करता हूँ Sri Rajeev Soni, Opsic Consultants, Jamnagar का, जिनसे मैने अपना गृह-कम्प्यूटर खरीदा और G.T.Enterprises, Bangalore का जिनके सुझाव पर मैने अपना प्रथम मैनड्रैकलिनक्स पैक (७।० संस्मरण) खरीदा और आज इस कार्य को सम्पन्न कर पाया ।
  • अंत में मै आभारी हूँ उन सभी व्यक्तियों, संस्थानों, प्रतिष्ठानों का जिनके बनाये हुए सॉफ़्टवेयरों, शब्दकोशों, शोधों इत्यादि की सहायता से आज "लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स" का प्रादुर्भाव हो रहा है ।

धनञ्जय शर्मा

२४ मई, २००४

मैनड्रैकलिनक्स हिन्दी में
हिन्दी
यूनिकोड
फ़ॉन्ट
संपादक
ओपरा हिन्दी में
पीओऐडिट हिन्दी में
जीने की कला
डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में
हिन्दी के समूह और चिठ्ठे
आभार
सम्पर्क
एक आग्रहलिनक्स का उपयोग करें
मौजिल्ला-कम्पोजरइस वेब-स्थल का निर्माण मौजिल्ला-कम्पोजर द्वारा किया गया है तथा हिन्दी संस्मरण  
हिन्दी संस्मरण यूऐडिट द्वारा निर्मित

मैनड्रैकलिनक्स
मैनड्रैकक्लब
ओपरा, पॄथ्वी का सबसे तेज ब्राउजर पीओऐडिट, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म मैसेज़ कैटलॉग संपादक
डब्लूएक्सविण्डो, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म जीयूआई लायबरी

मुख्य पॄष्ट | मैनड्रैकलिनक्स | हिन्दी | यूनिकोड | फ़ॉन्ट | संपादक | ओपरा हिन्दी में | पीओऐडिट हिन्दी में | डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में | जीने की कला | हिन्दी के समूह व चिठ्ठे | आभार | सम्पर्क | लिनक्स उपयोग करें

© धनञ्जय शर्मा, २००४ जीएनयू मुक्त प्रलेख अधिकार-पत्र के अन्तर्गत । इस वेब-स्थल में प्रकाशित सभी हिन्दी में बनाये गये प्रतीक चिन्हों तथा आशु-चित्रों का उपयोग इस वेब-स्थल का उचित उल्लेख करके किया जा सकता है। लिनक्स, लिनस ट्रोवाल्ड्स का पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । मैनड्रैकलिनक्स, मैनड्रैकसॉफ़्ट का पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । इस वेब-स्थल द्वारा शेष सभी ट्रेडमार्कों का उचित सम्मान व आभार व्यक्त किया जाता है ।
All rights reserved.

Valid HTML 4.01!

1