लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स
मैनड्रैकलिनक्स
सर्वर व डेस्कटॉप दोनों के लिए उपयोग-में-सहज एक मित्रवत लिनक्स संचालन तंत्र, जो कि सम्पूर्ण विश्व में अनेकों भाषाओं में उपलब्ध है ।
मैनड्रैकलिनक्स द्वारा 'लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स' के उपयोग के अनुभवों को साझा करने हेतु कटिबद्ध एक वेब-स्थल

|| "लिनक्स में हिन्दी, हिन्दी में लिनक्स" वेब स्थल में स्वागत ||
मुख्य पॄष्ट
How-to see this Site in Hindi?
This page and this Site in English
मैनड्रैकलिनक्स संचालन-तंत्र,
मैनड्रैकलिनक्स.कॉम - मैनड्रैकलिनक्स का अधिकारिक वेब-स्थल,
ओपरा संसार का सबसे तेज ब्राउजर
पीओऐडिट - एक गेट्टेक्सट संपादक और
डब्लूएक्सविण्डो - एक क्रास-प्लेटफ़ार्म जीयूआई लायबरी
लिनक्स के लिए हेलिक्स व रीयल प्लेयर - मुक्त स्रोत मल्टी-मीडिया प्लेयर
अब हिन्दी इन्टरफ़ेस के साथ उपलब्ध है ।


  • क्या आप अपने कम्प्यूटर पर पूर्ण नियंत्रण चाहते है ?
  • क्या आप एक वायरस मुक्त कम्प्यूटिंग वातावरण में कार्य करना चाहते है?
  • क्या आप निकट भविष्य़ में अपने कम्प्यूटर / हार्डवेयर को अपग्रेड करने से बचना चाहते है?
  • क्या आप एक ऐसा संचालन-तंत्र चाहते है जिसमें कि सब-कुछ शामिल हो और सब-कुछ ऑपरेटिंग सिस्टम के पैक में समाहित हो ? एक बार ऑपरेटिंग सिस्टम के संसाधन के उपरान्त, किसी भी सामान्य सॉफ़्टवेयर / यूटीलिटी को डॉउनलोड या संसाधित करने की आवश्यकता नहीं हो । सब-कुछ में शामिल है: ऑफ़िस-सूट, मल्टीमीडिया, मूवी-प्लेयर, ग्राफ़िक्स के संपादक, विकास के टूल जैसे कि सी, सी++, फ़्रोट्रान७७, ऑबजेक्टिव सी, जावा, पीएचपी, पर्ल, पायथन व ऐडा ९५ आदि, डाटाबेस माईसीक्यूअल आदि, अनके खेल, इन्टरनेट के ब्राउजर, आल-इन-वन मैसेन्जर इत्यादि, इत्यादि ।
  • क्या आप बिना किसी वायरस या वार्मों के आक्रमण के भय के साथ इन्टरनेट पर सर्फ़ करना चाहते है?
  • क्या आप सम्पूर्ण विश्व में उपलब्ध समस्त मुक्त स्रोत सॉफ़्टवेयर समुदाय की सहायता व समर्थन प्राप्त करना चाहते है?
मुक्त स्रोत सॉफ़्टवेयर जगत में आइये ! मैनड्रैकलिनक्स संचालन तंत्र का अपने पीसी पर संसाधन करें और उपरोक्त सभी व अन्य और इच्छाओं की पूर्ति करें । मैनड्रैकलिनक्स संचालन-तंत्र के समूदाय व अधिकारिक संस्मरण डॉउनलोड के लिए यहाँ निःशुल्क उपलब्ध है । मैनड्रैकलिनक्स संचालन-तंत्र के बारे में और अधिक जानने के लिए, कॄपया मैनड्रैकलिनक्स के सामान्य लक्षणों को पढ़ें ।


This Web-site in Englishहिन्दी में लिनक्स और लिनक्स में हिन्दी ,  के उपयोग के अपने व्यक्तिगत अनुभवों को समस्त लिनक्स व हिन्दी जगत के साथ साझा करने के उद्वेश्य से मैने इस वेब स्थल का निर्माण किया है । इन अनुभवों को मैने मैनड्रैकलिनक्स संचालन-तंत्र पर प्राप्त किया है ।  आशा नहीं वरन विश्वास करता हूँ कि जहाँ आप मेरे अनुभवों से लाभान्वित होगें वहाँ मै भी आपके सुझावों और टिप्पणियों से अपने इस कार्य को और अधिक परिष्कॄत और उन्नत कर पाऊँगा ।

धन्यवाद

|| धनञ्जय शर्मा ||
मुक्त-स्रोत सॉफ़्टवेयर योगदानकर्ता ("हिन्दी में कम्प्यूटिंग" क्षेत्र में)
तथा स्वतंत्र अनुवादक (अंग्रेजी-से-हिन्दी भाषा में)

मैनड्रैकलिनक्स हिन्दी में
हिन्दी
यूनिकोड
फ़ॉन्ट
संपादक
ओपरा हिन्दी में
पीओऐडिट हिन्दी में
डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में
हेलिक्स व रीयल प्लेयर (लिनक्स) हिन्दी में
जीने की कला
हिन्दी के समूह और चिठ्ठे
आभार
सम्पर्क
एक आग्रहलिनक्स का उपयोग करें
मौजिल्ला-कम्पोजरइस वेब-स्थल का निर्माण मौजिल्ला-कम्पोजर द्वारा किया गया है तथा हिन्दी संस्मरण  
हिन्दी संस्मरण यूडिट द्वारा निर्मित

मैनड्रैकलिनक्स
मैनड्रैकक्लब
ओपरा, पॄथ्वी का सबसे तेज ब्राउजर पीओऐडिट, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म मैसेज़ कैटलॉग संपादक
डब्लूएक्सविण्डो, एक क्रास-प्लेटफ़ार्म जीयूआई लायबरी

मुख्य पॄष्ट | मैनड्रैकलिनक्स | हिन्दी | यूनिकोड | फ़ॉन्ट | संपादक | ओपरा हिन्दी में | पीओऐडिट हिन्दी में | डब्लूएक्सविण्डो हिन्दी में |
हेलिक्स व रीयल प्लेयर (लिनक्स) हिन्दी में | जीने की कला | हिन्दी के समूह व चिठ्ठे | आभार | सम्पर्क | लिनक्स उपयोग करें

© धनञ्जय शर्मा, २००४ जीएनयू मुक्त प्रलेख अधिकार-पत्र के अन्तर्गत । इस वेब-स्थल में प्रकाशित सभी हिन्दी में बनाये गये प्रतीक चिन्हों तथा आशु-चित्रों का उपयोग इस वेब-स्थल का उचित उल्लेख करके किया जा सकता है। लिनक्स, लिनस ट्रोवाल्ड्स का पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । मैनड्रैकलिनक्स, मैनड्रैकसॉफ़्ट का पंजीकृत वाणिज्य चिह्न(ट्रेडमार्क) है । इस वेब-स्थल द्वारा शेष सभी ट्रेडमार्कों का उचित सम्मान व आभार व्यक्त किया जाता है ।
All rights reserved.

Valid HTML 4.01!

Counter

1